बागपत

“रक्तदान महादान – इंसानियत की राह पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार”

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरनावा/बागपत : डेरा सच्चा सौदा की पावन प्रेरणा और पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (MSG) की रहनुमाई में सेवादार निरंतर मानवता-भलाई के कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं। यही कारण है कि आज डेरा सच्चा सौदा के सेवादार न केवल समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं बल्कि अपने आराध्य गुरु जी के वचनों पर चलते हुए दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह तक नहीं करते।

इसी श्रृंखला में MSG IT Wing से जुड़े सेवादार भाई दीपक इन्सां व बहन पूजा इन्सां (निवासी – मवाना, मेरठ) ने अद्भुत मिसाल पेश की। सिकंदराबाद निवासी हुकुमचंद सैनी (आयु 61 वर्ष), जो मेरठ के एक अस्पताल में गंभीर बीमारी से पीड़ित होकर भर्ती थे, उनके ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। स्थिति अत्यंत गंभीर थी और परिवार व्याकुल।

जिम्मेदार सेवादारों को सूचना मिलते ही भाई दीपक और बहन पूजा बिना देर किए लिटिल स्टार चैरिटेबल हॉस्पिटल, मेरठ पहुँचे और वहाँ अपना अमूल्य रक्तदान किया। इस निस्वार्थ कार्य ने न केवल हुकुमचंद सैनी के जीवन को नया संबल दिया बल्कि उनके परिवार को भी आशा की किरण प्रदान की।

रक्तदान के बाद दोनों सेवादारों ने इसे अपने आराध्य पूज्य गुरु जी के पावन वचनों पर समर्पित किया और इसे “पावन अवतार माह” की अनमोल सौगात माना। सचमुच, ऐसे सेवाभावी कार्य ही इंसानियत का असली पैगाम देते हैं।

हुकुमचंद सैनी के परिवार ने भावुक होकर कहा –
“हम पूज्य गुरु जी और दोनों सेवादार भाई-बहन के हृदय से आभारी हैं। इनके कारण हमारे परिवार के सदस्य को नया जीवन मिला है। यह उपकार हम जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।”

धन्य हैं ऐसे सेवाधर्मी सेवादार और धन्य हैं वे माता-पिता, जिन्होंने अपने बच्चों को इंसानियत की सेवा के संस्कार दिए। रक्तदान जैसे कार्य समाज को यह संदेश देते हैं कि –
“रक्तदान करिए, जीवनदान दीजिए – यही सच्ची मानवता है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button