मथुरा

मथुरा में खड़ी अर्टिगा कार में लगी आग:इंजन जलकर हुआ राख,

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा : फरह कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खड़ी एक अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार का इंजन हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के पीछे संतोष कुमार का मकान है। वाहन स्वामी संतोष कुमार ने बताया कि वह सुबह दवा लेने अपनी कार से आगरा गए थे। दोपहर में लौटकर गाड़ी घर के पास पार्किंग में खड़ी कर दी। मगर थोड़ी देर बाद ही गाड़ी से धुंआ निकलने लगा। गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा इंजन जलने लगा। शोर सुनकर आसपास काॅलोनी के लोग भी बाहर निकल आए। लोगों ने पानी डालकर लपटों पर काबू पाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button