बरेली
श्री बांके बिहारी मंदिर में नंदोत्सव हर्ष उल्लास से मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। 35 वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में शुक्रवार को राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास स्वामी राजनिशानंद ने श्रीमद् भागवत कथा सुनते हुए नंदोत्सव की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्री कृष्ण जन्म का भाव विभोर कर देने वाला वर्णन किया। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि कलयुग में जीवन को सुखी बनाने के लिए प्रभु की भक्ति करनी चाहिए। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा हम बुजुर्गों की जिम्मेदारी है की वर्तमान युवा पीढ़ी को भी धार्मिक संस्कार दिए जाएं। इस दौरान उन्होंने भक्ति से सराबोर भजन सुनाकर भक्ति की रस धारा प्रवाहित की। कथा समाप्ति पर सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।



