बेतुल
बैतूल बड़ोरा में 40 दिवसीय अनुष्ठान की हुई पूर्णाहुति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 40 दिवसीय अनुष्ठान गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ हुआ था, जिसकी पूर्णाहुति आज की गई।
गायत्री परिवार शाखा बड़ोरा में रेखाताई घोरसे के आवास पर 40 दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गई। गायत्री परिवार के पांडुरंग चिल्हाटे ने बताया कि 40 दिवसीय अनुष्ठान प्रतिदिन अलग-अलग घरों में किया गया। इसमें प्रतिदिन 24 से अधिक परिजन भाग लेते थे।
आज पूर्णाहुति के अवसर पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन अरुणा देशमुख व संगीता पवार ने किया।
यज्ञ में विश्व शांति व जनकल्याण के लिए गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां अर्पित की गईं। गायत्री यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर जिला सह-समन्वयक रविशंकर पारखे व तहसील समन्वयक सुरेश पानसे ने साधना अभियान का महत्व बताते हुए प्रतिदिन अपने घरों में नियमित साधना करने का संकल्प दिलाया तथा 12 से 14 सितंबर को होने वाली ज्योति कलश यात्रा के आगमन की जानकारी दी।
इस अवसर पर सरिता सोलंकी, निर्मला नरवरे, सुनीता धाड़से, अलका पवार, आशा पवार, सरोज बारस्कर, रेखा नरवरे, विशाखा झाड़े, चंद्रकला अमर घड़े, सकूबाई अलोने, चंद्रकिशोर नरवरे, संपतराव घोरसे, प्रेमनारायण देशमुख, प्रिया देशमुख, सुमित्रा चिल्हाटे, पांडुरंग चिल्हाटे, उर्मिला बारपेटे, हीति देशमुख सहित स्थानीय परिजन मौजूद थे।



