अमरोहा

अमरोहा में खेतों में भरा बाढ़ का पानी

गंगा का जलस्तर स्थिर फिर भी परेशानी, फसलें बर्बाद; पशुओं के चारे की समस्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गंगा नदी का जलस्तर 200.70 मीटर पर स्थिर है। हरिद्वार और बिजनौर बैराज से नदी में पानी छोड़ने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह बिजनौर बैराज से 106026 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बाढ़ का पानी खेतों में भरा होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।ओसीता जगदेवपुर के ग्रामीण पिछले 15 दिनों से अपने खेतों में नहीं जा पा रहे हैं। उन्हें दूसरे गांवों से पशुओं के लिए चारा लाना पड़ रहा है। गंगा पार चरागाह में पानी भर जाने से तिगरी और शाहपुर उर्फ साहबपुर के ग्रामीण अपने पशुओं को गंगा तट बांध किनारे या आर्मी के मैदान में चरा रहे हैं।
जलस्तर कम होने की उम्मीद
दारानगर, अलीनगर, मुरादपुर, पपसरा खादर, चकन वाला और कांकाठेर के ग्रामीण भी स्थिति से चिंतित हैं। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गंगवार ने बताया कि बिजनौर और हरिद्वार बैराज से गंगा में पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। उन्होंने आने वाले दिनों में जलस्तर कम होने की उम्मीद जताई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button