पाकुड़

बीएड प्रशिक्षुओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह- कार्यशाला का हुआ आयोजन

One day orientation cum workshop of B.Ed trainees was organized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रोजेक्ट परख 2.0 के तत्वावधान में जिले के बीएड प्रशिक्षुओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार व जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि आपका आचरण ऐसा होना चाहिए कि बच्चों पर उसका अच्छा प्रभाव पड़े। शिक्षक की भूमिका सबों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बच्चे राष्ट्र के धरोहर व देश के भविष्य हैं। इन्हें संवारना शिक्षकों का काम है। उसे अपना अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य की भी शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को समाज की विसंगतियां दूर करने के लिए आगे आना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि एक आदर्श शिक्षक के रूप में अपने को स्थापित करें। जीवन में कभी निराश नहीं हों। सफलता एक दिन जरूर मिलेगी, ऐसा ध्येय बनाए रखे। शिक्षक को लोग हमेशा से सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। उपायुक्त ने सभी प्रशिक्षुओं से अपील किया कि हम चाहते हैं की आप सभी जिला के विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों को शिक्षा दें, ताकि 2026 बोर्ड परीक्षा में पाकुड़ जिला पूरे राज्य में इस बार नंबर वन आए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button