ललितपुर

अपनी कैबिनेट टीम के साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सन्मति सर्राफ हुए कार्यक्रम में शामिल

अद्भुत, अनुपम, भव्य और गरिमामय अदिकृत समारोह में इंस्टॉल हुए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-बी2 का 29वां कैबिनेट अधिष्ठापन समारोह अदिकृत शनिवार को कल्याण सिंह सभागार में अद्भुत, अनुपम, भव्य और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन सेवा का पर्व बनकर संगठन विस्तार और नेतृत्व विकास की नई दिशा का प्रतीक बना।
अदिकृत का अर्थ और विशेषता
अदिकृत का अर्थ है कि आदि (शुरुआत) और कृत (सृजन/कर्म)। यह नाम नई शुरुआत को कर्म में बदलने के संकल्प का प्रतीक है। विशेष बात यह कि यह नाम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पुत्र आदित और पुत्री कृतिका के नामों के संगम से प्रेरित है, जो नई पीढ़ी की ऊर्जा और रचनात्मकता का संदेश देता है। समारोह की थीम रही कि सहजता से दान करें।
सेवा कार्यों से शुरुआत
समारोह का आरंभ सेवा कार्यों से हुआ। 124 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल प्रदान की गईं, ताकि शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले। इसके बाद तुवन मंदिर से आजाद चौक तक भव्य लायन्स परेड निकाली गई, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विशिष्ट उपस्थिति ने बढ़ाई गरिमा
समारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन नरेश अग्रवाल, पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक एवं सीए एरिया लीडर लायन जितेन्द्र सिंह चौहान और विधायक रामरतन कुशवाहा उपस्थित रहे। पूर्व जिला गवर्नर लायन सुभाष जायसवाल स्वास्थ्य कारणों से उपस्थित न होकर भी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सफलता पर कराया।
ललितपुर परिवार का योगदान
पूरे आयोजन को सफल बनाने में ललितपुर लायन्स परिवार का योगदान विशेष उल्लेखनीय रहा। स्वागत द्वार, बैनर, होर्डिंग्स, सजावट, स्वागत बंधन और अतिथियों के अभिनंदन में उनका सराहनीय प्रयास रहा, जिसने पूरे शहर को उत्सवी रंगों से सजा दिया।
अतिथियों के विचार
लायन नरेश अग्रवाल ने कहा कि सेवा सबसे बड़ा उद्योग है। अदिकृत ने यह सिद्ध किया कि जब शुरुआत सृजन से होती है, तो सेवा आंदोलन बन जाती है। लायन जितेन्द्र सिंह चौहान कि मिशन 1.5 हमारी प्राथमिकता है। अदिकृत सेवा और संगठन का नया आयाम है। विधायक रामरतन कुशवाहा कि लायन्स समाज के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे आयोजन सकारात्मक बदलाव की दिशा तय करते हैं। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सन्मति सर्राफ ने कहा कि सहजता से दान करें केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी कार्यनीति है। अदिकृत इसी सोच का प्रतिबिंब है।
पूरे मंडल से सहभागिता
ललितपुर सहित झांसी, कानपुर, कालपी, कन्नौज, कायमगंज, फर्रुखाबाद, रायबरेली, हरदोई, हमीरपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर और लखनऊ से लायन्स सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
अन्य सेवा पहलें
लायन्स क्लब ललितपुर सेवा द्वारा पिताजी स्व. श्री किशनचंद्र सर्राफ की स्मृति में मेडिकल फर्नीचर प्रदान। लायन्स क्लब ललितपूर बुंदेलखंड द्वारा वाटर कूलर स्थापना। नवगठित लायन्स क्लब ललितपुर इलाइट द्वारा बच्चों के लिए झूले।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। आयुष्मान एकेडमी की छात्राओं ने गणेश वंदना और महाभारत थीम पर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की, जबकि युवांस ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन पीडीजी लायन किरण सिंह, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी लायन राकेश गुप्ता और ब्रजमोहन संज्ञा ने किया। अदिकृत ने यह सिद्ध कर दिया कि लायन्स का वास्तविक गौरव पदों में नहीं, बल्कि सेवा की निरंतरता में है। यह आयोजन संगठन के इतिहास में एक अद्भुत, अनुपम और गरिमामय अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button