थाना प्रभारी ने दी ज्वेलरी शॉप मालिकों समेत पेट्रोल पंप मालिकों को सख्त निर्देश
The police station in-charge gave strict instructions to the jewelery shop owners and petrol pump owners

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आये दिन हो रही बाहरी राज्यों व अन्य थानों की पुलिस द्वारा हिरणपुर बाजार की कई ज्वेलरी दुकानों पर छापेमारी के बाद हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने कड़े कदम उठाया है। उन्होंने थाना क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप मालिकों व ज्वेलरी दुकानदारों को विशेष बैठक के लिए तलब किया और साफ चेतावनी दी। बैठक में थाना प्रभारी ने दो टूक कहा, हर दुकान और पेट्रोल पंप में 24 घंटे चालू रहने वाला सीसीटीवी कैमरा लगाना अत्यावश्यक है। बंधक के रूप में ली गई किसी भी ज्वेलरी का पूरा दस्तावेज और प्रमाण सुरक्षित रखना होगा, नियमों की अनदेखी या शिकायत मिलने पर बिना किसी रियायत के कानूनी कार्रवाई होगी। रंजन कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कदम आपराधिक गतिविधियों/ मामले पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के ध्यानार्थ उठाया गया है। उन्होंने दुकानदारों को सख्त लिहाजा में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।



