मथुरा
बलदेव छठ की व्यवस्थाओं को लेकर दिया अंतिम रूप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। बलदेव छठ की व्यवस्थाओं को लेकर श्रीदाऊजी मंदिर में बैठक का आयोजन हुआ। एसडीएम डाॅ. कंचन गुप्ता ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम ने पर्याप्त पुलिस व्यवस्था, तीन स्वास्थ्य शिविर, दो एम्बुलेंस की तैनाती, क्षीरसागर पर गोताखोर, सफाई व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश दिए। मंदिर प्रबंधक केपी सिंह तोमर ने बताया कि 28 अगस्त शाम से भक्तों का आना शुरू हो जाएगा। 29 अगस्त देर रात्रि तक भीड़ रहेगी। बलदेव छठ 29 अगस्त को सुबह चार बजे से देर रात्रि तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। एसडीएम ने दुकानदारों से बाजार सजाने को कहा। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने, खंभों को प्लास्टिक से कवर करने और बिजली कटौती नहीं करने को कहा। चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा पेयजल, सफाई, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था रहेगी, पार्किग की व्यवस्था निशुल्क होगी। मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग होगी। सीएससी प्रभारी डॉ. बृजेंद्र सिंह सिसोदिया, एसडीओ विद्युत प्रकाश सिंह, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर बीडी शर्मा ने विभागीय कार्यों से अवगत कराया। थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया वाहनों की पार्किंग बाहर दूर बनेंगी, मंदिर मार्ग पर दुपहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। ईओ संजय कुमार, कस्बा प्रभारी कमल सिंह यादव, अजीत कुमार, सेवायत कुलदीप पांडेय, गोविंद शरण त्रिपाठी, रमाकांत शर्मा, सुनील पांडेय, चीनू पांडेय, विष्णु पांडेय, मुकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।



