बागपत
गुरु तेजवीर ने मोहनराम मंदिर में किया सत्संग, राधा अष्टमी पर्व का महत्व बताया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
छपरौली/बागपत। मोहनराम मंदिर में गुरु तेजवीर महाराज के सान्निध्य में एक दिव्य सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में गुरु भक्ति संबंधी भजन गाए गए जिनमें श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। मंदिर प्रांगण भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
अपने प्रवचन में गुरु तेजवीर महाराज ने कहा कि आगामी 31 अगस्त को राधा रानी अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने समझाया कि “यदि कोई भक्त राधा रानी का केवल एक बार स्मरण करता है तो वह भगवान श्रीकृष्ण के हजार बार स्मरण करने के बराबर फल प्राप्त करता है।” गुरुजी ने जीवन में भक्ति और गुरु शरणागति को अपनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर चौधरी नरेंद्र, चौधरी जयवीर, चौधरी रामनिवास, चौधरी मांगे, चौधरी सुखपाल, सुमन, रोशनी, सुरेश आदि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।



