साहेबगंज

गणेश पूजा और विश्वकर्मा पूजा को लेकर हुई शान्ति समिति की बैठक

Peace committee meeting held regarding Ganesh Puja and Vishwakarma Puja

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। नगर थाना परिसर व जीरवाबाड़ी थाना परिसर में सोमवार को आगामी गणेश पूजा व विश्वकर्मा पूजा को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें एसडीओ अमर जॉन आइंद ने कहा कि गणेश पूजा व विश्वकर्मा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। गणेश पूजा का विसर्जन 29 व 30 अगस्त को किया जाएगा। वही विश्वकर्मा पूजा का विसर्जन 19 सितंबर को किया जाएगा। विसर्जन के दौरान उपद्रवियों, हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जाएगी, सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पूजा पंडाल व चौक चौराहों संवेदनशील स्थानों में मजिस्ट्रेड व महिला, पुरुष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मेला के दौरान सादे लिबास में पुलिस फोर्स उपद्रवियों हुडदंगी पर पैनी नजर रखेंगे। वही पूजा समिति सदस्यों ने साफ सफाई, ब्लीचिंग का छिड़काव ओर विसर्जन मार्ग में पेड़ो का टहनी छांटने सहित समस्याएं बताई। मौके पर एसडीपीओ किशोर तिर्की, सीओ सदर बासुकिनाथ टुडु, नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता, जीरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, गणेश तिवारी, मो कलीमुद्दीन, मो अनवर अली, चेतन भरतीया, सागर एहसान, जय प्रकाश सिन्हा सहित पूजा समिति सदस्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button