गोड्डा
सूर्य हांसदा एनकाउंटर पर सियासत गरमाई, पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिला में सूर्य हांसदा एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। जिले डकैता गांव पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और उनके परिवार से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत सूर्या हांसदा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। कहा कि यह कोई साधारण एनकाउंटर नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। कहा कि सूर्या हांसदा की हत्या झारखंड सरकार के संरक्षण में हुई है और इसके पीछे सरकार के सहयोगी पंकज मिश्रा का हाथ होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि आदिवासी की सरकार है, लेकिन आदिवासी ही सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में इस सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है।
चंपई सोरेन ने कहा कि यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज पर हमला है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाय।



