वोट चोरी पर जमकर बरसे सपा नेता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। समाजवादी पार्टी (सपा) बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती आज बिजनौर पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कोहेनूर बैंकट हॉल में एक विशाल सभा का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने की। सभा का संचालन वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व साहनपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मेराज अहमद व डॉ रहमान साहब ने संयुक्त रूप से किया।
सभा में मिठाई लाल भारती ने अपने संबोधन में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा, “सपा की ताकत पीडीए की एकता में निहित है। हमारा गठबंधन समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलता है और सामाजिक न्याय के लिए लड़ता है। लेकिन भाजपा सरकार और चुनाव आयोग मिलकर पीडीए के वोटों को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। वोटर लिस्ट में हेराफेरी और वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे।”
मनोज कुमार जज ने अपने बयान में कहा, “चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के आरोप सामने आए हैं, जहां लाखों नए वोटर जोड़े गए और कई योग्य मतदाताओं के नाम काटे गए। यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। हम मांग करते हैं कि चुनाव आयोग पारदर्शिता सुनिश्चित करे और सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची सार्वजनिक करे। पीडीए की ताकत को कोई कमजोर नहीं कर सकता, और हम हर स्तर पर इसकी मजबूती के लिए काम करेंगे।”
सपा जिलाध्यक्ष शेख ज़ाकिर हुसैन ने कहा,”भाजपा सरकार जानबूझकर पीडीए समुदायों के वोटों को दबाने की कोशिश कर रही है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर हमारे समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। यह न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि संविधान के खिलाफ भी है। हम बिजनौर की जनता के साथ मिलकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे और पीडीए को और मजबूत करेंगे।”
वक्ताओं ने एक स्वर में पीडीए की एकता को मजबूत करने और आगामी चुनावों में सपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग की, ताकि वोट चोरी जैसे आरोपों पर विराम लगे और लोकतंत्र की गरिमा बरकरार रहे। सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पीडीए की एकता और सपा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम को चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, नूरपुर विधायक रामावतार सैनी, डॉ. रमेश तोमर, कपिल गुर्जर,मदन सैनी, जमील अंसारी,प्रभा चौधरी, अमित चौहान, शमशाद अंसारी, धनंजय यादव,सतपाल सिंह, शमशाद सैफी,महमूद कस्सार, वाहिनी के जिलाध्यक्ष नमन प्रधान, चौधरी संसार सिंह, डॉ सतपाल,नसीम अहमद, मोहम्मद आबिद,राधा सैनी, कृपा रानी प्रजापति, श्लोक पवार,आसिफ असलम, कमलेश भूययार डॉ कुंतेश सैनी, बी के कश्यप, डॉ नितिन यादव, शेख रईस,महेंद्र पाल सिंह, पंकज अग्रवाल, नाजिम खान, नेन सिंह पाल, आसिफ अंसारी, अली अंसारी,मोहम्मद साजिद,काशिफ खान, कसिम कुरैशी, फरमान,सुरेश चंद्रा, मुस्तकीम सभासद,अफ़ज़ाल उल हक सरफ़राज़ सिद्दीकी, मंशाराम सैनी डॉ अकबर, संजय यादव, शिव कुमार यादव, अब्दुल वहाब, मोबिन खान,वकील गुर्जर, शौकत अली,असलम इरफ़ान, आरिफ,व वसीक कुरैशी कामरान ज़ेदी व अहमद खिज़र खान आदि उपस्थित थे



