बरेली
सामाजिक न्याय के सेनानी बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी कार्यालय बरेली पर सामाजिक न्याय के महान सेनानी बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बी.पी. मंडल) जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा बी.पी. मंडल जी ने सामाजिक न्याय को नारा नहीं, नीति बनाया। अभी हाल ही में शिक्षा संसदीय समिति की रिपोर्ट बता रही है पिछड़े,दलित, आदिवासियों,की उच्च शिक्षा में भारी कमी है नौकरी शिक्षा मंडल की रिपोर्ट के मुताबिक नहीं है इसे पूरा किया जाए। महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी ने कहा मंडल आयोग का संदेश साफ है प्रतिभा तभी खिलेगी जब मैदान समतल होगा। जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव ने कहा आरक्षण सामाजिक साझेदारी का पुल है किसी के विरुद्ध नहीं सबके विकास के लिए है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अम्बेडकर वाहिनी के सुरेंद्र सोनकर ने कहा समाज की प्रगति तभी मुमकिन है जब सबसे आख़िरी पंक्ति का व्यक्ति भी आगे आए। मंडल जी के विचारों से प्रेरित होकर हम सबको शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार में समान हक़ मिलना चाहिए। गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद,जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,महानगर उपाध्याय राजेश मौर्य,जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव सविता,द्रोण कश्यप, सूरज यादव,विपुल अग्रवाल,नाजिम कुरैशी,संजीव कश्यप,काशी राम भारती,डॉ चांद मिया आदि लोग उपस्थित रहे।



