
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। ललितपुर पुलिस ने मथुरा की एक विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोलू शर्मा और श्रीराम कुशवाहा को बुंदेलखंड वैभव ढाबा एण्ड फैमिली रेस्टोरेंट के सामने हाईवे से पकड़ा गया। घटना 22 अगस्त की रात की है। 19 वर्षीय पीड़िता राजस्थान की रहने वाली है, जिसकी शादी मथुरा के बरसना में हुई थी। वह एक महीने पहले ललितपुर के जमालपुर गांव के एक युवक के साथ आई थी। पीडि़ता के अनुसार, जब वह ललितपुर में खड़ी थी, तब जखौरा थाना क्षेत्र के बांसी निवासी 50 वर्षीय भोलू शर्मा और श्रीराम कुशवाहा उसे जमालपुर छोडऩे का झांसा देकर ले गए। रात करीब 11:45 बजे दोनों उसे हाईवे 44 पर स्थित काली पहाड़ी के पास एक खेत में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 23 अगस्त को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सीओ सदर अजय कुमार के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। दुष्कर्मियों को पकडऩे वाली पुलिस टीम में निरीक्षक मुनेश भारती, उ.नि. बृजेश कुमार, का.उदय, का. कुलदीप, का.संतोष कुमार शामिल रहे।



