अमेठी

केन्द्र में हमारी सरकार नही,फिर भी सेवा धर्म से पीछे नहीं हटेंगे -, के एल शर्मा

कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी नेताओं और जनता से मुलाकात के बाद सांसद ने किए एक दर्जन कार्यक्रम

स्वागत कार्यक्रमों के नब्बे फीसदी आयोजक मुस्लिम रहे

एडवोकेट शशिकांत तिवारी से मुलाकात में इंटर सिटी एक्सप्रेस को प्रयागराज तक चलवाने का भरोसा दिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। सांसद किशोरी लाल ने सोमवार को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनी और जनहित के मुद्दों को लेकर किए गए कार्यों में संसद में उठाए गए सवालों और सरकार की ओर से दिए गए जबाब और कृत कार्यवाहियों के विषय में भी जानकारी दी।
पार्टी कार्यालय पर लोगों से मुलाकात के बाद सांसद किशोरी लाल शर्मा जगदीशपुर और बाजार सुकुल में पूर्व निर्धारित जन मिलन कार्यक्रमों में शामिल हुए।
सांसद के पिछले कार्यक्रम में पूर्व में बसपा की मजबूत राजनीति कर चुके एडवोकेट शशिकांत तिवारी ने उनसे मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान उन्होंने कानपुर -प्रतापगढ तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को प्रयागराज तक चलाने की मांग की थी।इस मांग को लेकर के एल शर्मा ने लोकसभा में सवाल उठाए थे। सोमवार को शशिकांत तिवारी उनसे दुबारा मिले और बुकें देकर स्वागत किया। सांसद ने शशिकांत तिवारी को उनकी मांग के सम्बन्ध में किए गए प्रयास और रेलमंत्री के उत्तर के बारे में जानकारी दी।
वारिसगंज में मेराज अहमद के नेतृत्व में दो सौ के आसपास संख्या में ग्रामीणों ने सांसद किशोरी लाल शर्मा का स्वागत किया। सांसद मुसाफिरखाना में एक फिलिंग स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
वारिसगंज के बाद सांसद के कार्यक्रम रानीगंज ,देवकली, हसनपुर, मंगरौली, मखदूम कला ,किशनी, जैनबगंज बाजार स्कूल ,ऊंचगांव, मोहना में हुए हैं।
सभी कार्यक्रमों में कांग्रेस नेताओं के साथ लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं बताई।

सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि केंद्र में डबल इंजन की सरकार है। कांग्रेस माननीय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार से लडाई कर रही है।देश की जनता बदलाव की तैयारी कर रही है, अमेठी उसमें मजबूती से शामिल होंगी,ऐसा हमें पूरा विश्वास है।
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कि सांसद के रूप में जनता की सेवा हमारा पहला धर्म और कर्तव्य है।इस सेवाधर्म से हम कभी पीछे नहीं हटेंगे।
जनता के जो भी जरूरी काम हैं,वे जरूर होंगे।
सांसद के कार्यक्रमों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, विजय पासी, बृजेश त्रिपाठी ,सर्वेश सिंह, राम-लखन शुक्ल,मो शोएब, सलाउद्दीन एडवोकेट,मो अकमल, मुस्तकीम,मजहार खान,राज कुमार पासी , अरूण मिश्र आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button