साहेबगंज

13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

13-day agricultural entrepreneur training program launched

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान साहिबगंज के माध्यम से 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ आर्सेटी निदेशक प्रदीप कुमार झा दीपक,अतिथि फैकल्टी निकेश कुमार और आर्सेटी प्रशिक्षक राजहंस कुमार,उपेन्द्र गोप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से से आए 30 प्रशिक्षकों ने भाग लिया.आरसेटी निदेशक प्रदीप कुमार झा दीपक ने कहा यह प्रशिक्षण प्राप्त आप स्वयं को आत्म निर्भर बना सकते है।उन्होंने कहा की भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा अनेकों प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कोई भी प्रशिक्षण लेकर स्वयं का रोजगार शुरू किया जा सकता है.श्री झा ने कहा की प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव के बेरोजगार युवक युवतियों को प्रशिक्षित कर उनको मुख्य धारा से रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण देना है.मौके पर आरसेटी के सहायक रंजीत कुमार ठाकुर,आकाश कुमार एवं तौफीक आलम,सुरेन्द्र मुर्मू,नीरज कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button