अमरोहा
अमरोहा में युवक ने सड़क पर दिखाया स्टंट, वीडियो
फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए खुद किया पोस्ट, जांच में जुटी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट का वीडियो शेयर किया है। धौरिया गांव का यह युवक मॉडिफाइड ट्रैक्टरों से स्टंट करता दिखाई दिया। वायरल वीडियो में युवक एक साथ तीन ट्रैक्टरों पर स्टंट करते नजर आया। वीडियो सोमवार की देर रात वायरल किया गया।वीडियो में युवक ट्रैक्टर को हवा में उठाता और तेज रफ्तार में घुमाता दिखा। सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवक ने खुद ये वीडियो शेयर किए। इस कारण इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई हादसा हो सकता है।वीडियो होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे स्टंट करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सख्त कानूनी कार्रवाई से ही सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। यह मामला हसनपुर पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने कहा कि ट्रैक्टर स्टंट के वीडियो की जांच की जा रही है।



