अमरोहा

भाकियू भानु के जिला अध्यक्ष बने चमन चौहान

अमरोहा में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा : जनपद की हसनपुर तहसील के गांव रझौहा में भारतीय किसान यूनियन भानु के नए जिला अध्यक्ष चमन चौहान का मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चमन चौहान ने कहा कि वह संगठन के उच्च पदाधिकारियों द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने किसानों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का आश्वासन दिया।चौहान ने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान का उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष लोकेश चौहान, हसीन चौधरी, डॉ. हाशिम चौधरी, डॉ. जमशेद चौधरी, राजीव चौहान, राहुल चौहान, हरपाल सिंह, अमरपाल सिंह, महेंद्र सिंह और प्रेम सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button