प्राचीन सिद्ध पहाड़ी हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ : भण्डारे मे पाई प्रसादी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : शहर की पहाड़ी पर स्थित प्राचीन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार को आयोजित वार्षिक मेले ने आस्था और श्रद्धा का सैलाब देखा गया। महंत केशवगिरी महाराज के सान्निध्य तथा मेला समिति अध्यक्ष लालचंद रोघा के नेतृत्व में हुए इस मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मदिर व्यवस्थापक पंकज रोघा ने बताया कि सुबह 9 बजे हवन यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति और सुख-समृद्धि की कामना की। हवन के बाद विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मंदिर के पुजारी चंदर लोढ़ा और ललित ने विधिविधान से पूजा करवाई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर, धोक लगाकर और मन्नतें मांगकर अपनी आस्था प्रकट की। दिन मे भण्डारे का आयोजन हुआ सैकड़ों श्रृदालुओ ने प्रसादी पाई.युवा ब्राहमण समाज की ओर से हर वर्ष की भांति पेयजल की व्यवस्था की युवा अध्यक्ष आकाश त्रिवेदी के नेतृत्व मे गणेश शर्मा, अंकित लाटा, राजेश जोशी ,ममता शर्मा,प्रेम कौशिक ने सेवा दी
मेले का विशेष आकर्षण कुश्ती दंगल होना था, जो वर्षा के कारण निरस्त किया गया
कार्यक्रम के दौरान पूज्य सिंधी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, खैरथल अध्यक्ष मनोहरलाल रोघा, पार्षद जाजन मुलानी, महेश रोघा, रतन चौधरी, उमाकांत गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंदिर पहाड़ी पर स्थित होने के कारण श्रद्धालुओं को ऊपर चढ़ते समय हल्की फुहारों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन यह दृश्य भक्तों के उत्साह को और अधिक प्रबल करता नजर आया। श्रद्धालुओं ने बताया कि वर्षों से इस मंदिर में मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और हर वर्ष मेले में सम्मिलित होकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।
शाम को मेले मे हजारों लोगो मेला देखने पहुंचे और आरती मे हिस्सा लिया दर्शन कर प्रसाद चढा़या मेले मे बड़ी संख्या मे खिलौने,चाट,अन्य दुकानें लगी मेले मे पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए।पुरानी मंडी स्थित बालाजी मंदिर में भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ शाम को बड़ी संख्या मे भक्त आरती मे पहुंचे आरती के बाद चुरमा,खीर का प्रसाद वितरण हुआ समाजसेवी श्याम सैनी ने बताया कि आज सुबह से लोग दर्शन करने पहुंच रहे है शाम को महिलाएं भी बड़ी संख्या मे दर्शन को आई आरती मे हिस्सा लिया मंदिर मे आज विशेष सजावट की गई।


