सिंगरौली
हरितालिका तीज पर शिवधाम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। हरितालिका तीज के उपलक्ष्य में शिवधाम मंदिर वैढ़न में मंदिर के महाप्रबंधक ज्योतिषविद् पं डॉ एन पी मिश्र के सानिध्य में प्रातः काल से ही व्रती महिलाओं ने बड़े ही श्रद्धा भक्ति भाव के साथ शिव पार्वती जी का पूजन किया एवं रात्रि जागरण कर भूत भावन भोलेनाथ महामृत्युंजय भगवान माता पार्वती गणेश जी एवं कार्तिकेय जी की पूजन कर दांपत्य सुख की कामना की।



