खैरथल
जिला बचाओं आंदोलन मे धरने का चौथा दिन
भारी बरसात मे भी डटे रहे सैकड़ों लोग : बच्चों ने बढ़ाया हौसला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। खैरथल में जिला बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहा धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को खैरथल मे भारी बरसात भी आंदोलन में वृद्ध, युवा और महिलाएं का हौसला रोक नही पाई बड़ी संख्या मे धरना स्थल पर दिन भर लोग जिला बचाने के लिए घरो से निकले धरने स्थल पर आसपास के गांवो से भी लोग पहुंच रहे है, मंगलवार को नन्हें-नन्हें बच्चे भी धरना स्थल पर पहुंचे और कविताओं के माध्यम से जुम्मेवारों से शिक्षा,स्वास्थ,विकास और उज्जवल भविष्य के लिए खैरथल जिला मुख्यालय को खैरथल मे ही रहने देने की मांग कर डाली बच्चों ने बताया हम अपनी मर्जी से हौसला बढ़ाने और अपने उज्जवल भविष्य के लिए जिले का हक मांगने आये है
बच्चो ने अपने अपने तरीके से जिला बचाओ का संदेश दिया। धरना स्थल पर विधायक दीपचंद खैरिया भी मौजूद रहे। उन्होंने संघर्ष समिति के सैकड़ों लोगों के साथ बैठकर आंदोलन को समर्थन दिया हुआ है। खैरथल की जनता का यह संघर्ष लगातार जारी है। खैरथल-तिजारा जिले के नाम व मुख्यालय परिवर्तन का स्थानीय लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।
शाम को जिला बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ सिद्ध पहाड़ी हनुमान मंदिर मे बड़ी संख्या मे लोग पहुंचे और हनुमान की आरती,हनुमान चालीसा के बाद खैरथल-तिजारा जिले का नाम और मुख्यालय बचाने की अर्जी हनुमान जी के लगाई
मौके पर जिला बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी ओमप्रकाश रोघा, सर्वेश गुप्ता, मुंडावर के पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, विक्की चौधरी, गिरीश डाटा, नारायण छागाणी, देशराज जांगिड़, राजू शर्मा किशनगढ़ बास,बजरंग दल के हेमंत गूजर,ओमवीर,हिमांशु भारद्वाज,जय हेडाऊ,अंकित लाटा, कृष्ण चौधरी, जसंवत चौधरी,सहित बड़ी संख्या मे युवा मौजूद रहे।



