ललितपुर
जखौरा मण्डल अध्यक्ष के प्रति पर अमर्यादित टिप्पणी
महिला नेत्री ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र, जांच कर कार्यवाही की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। भाजपा की जखौरा मण्डल अध्यक्ष प्रियंका राजपूत पत्नी जितेन्द्र सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र भेजा है। बताया कि उसके पति खेती-किसानी करते हैं, इसके साथ ट्रक-ट्रॉला के मालिक का कारोबार करते हैं। आरोप है कि विगत 23 अगस्त को गांव की रंजिश एवं सामाजिक पहचान खराब करने के उद्देश्य से ग्राम सिवनी निवासी एक युवक द्वारा फेसबुक पर लगातार उसके पति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है। मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि इन सभी मर्यादित टिप्पणी को लेकर उनके पति काफी डिप्रेशन में हैं। उन्होंने मामले की जांच करायी जाकर उक्त युवक के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है।



