Uncategorized

ठीकरिया में स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज की मूर्ति अनावरण में उमड़े लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बावड़ी। एनएच.52 पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकरिया में राउप्रावि. ढ़ाणी काजलान रेलवे स्टेशन के सामने स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज की मूर्ति अनावरण समारोह आयोजन किया गया। अतिथियों ने जमनालाल बजाज के त्याग व बलिदान की गाथाओं को लेकर नमन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सरपंच गोविन्दराम बाजिया व मुख्य अतिथि अमराराम सांसद सीकर, विशिष्ट अतिथि खण्डेला विधायक सुभाष मील, पूर्व चिकित्सा मंत्री बंशीधर बाजिया, जिला परिषद् सदस्य उर्मिला धायल, पंचायत प्रशासक सरोज देवी पूनियां ने की। समारोह के दौरान देश भक्त स्वतंत्रता सेनानी एवं गांधीजी के पांचवे पुत्र जमनालाल बजाज के स्मारक स्थल पर मूर्ति का अनावरण अतिथि द्वारा किया गया। सांसद अमराराम ने उपस्थित लोगों को कहा कि स्वतंत्रता सेनानीयों की वजह से आज हम देश में आजाद है। पांच फरवरी 1939 को ब्रिटिश पुलिस द्वारा जयपुर से सीकर आते समय स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज को ठीकरिया रेलवे स्टेशन के बाहर इसी स्थान पर गिरफ्तार किया था। सभी ग्रामीणों के सहयोग से मूर्ति स्थापना करने पर धन्यवाद दिया। खण्डेला विधायक मील ने मलिकपुर सडक़ से बावड़ी ठीकरिया रेलवे स्टेशन से होती हुई एनएच. 52 ढाणी काजला मोड़ तक सडक़ बनाने की घोषणा की। पूर्व केन्द्रीय मंत्री महादेव सिंह खण्डेला कहा कि 2013 में मेरे द्वारा इस विधालय को खुलवाया गया था। इसके बाद से भामाशाहों व ग्रामीणों द्वारा विद्यालय का सर्वांगीण विकास करवाने के लिए धन्यवाद दिया। जिला परिषद् सदस्य उर्मिला धायल ने कहा कि स्मार्ट मीटर क्षेत्र में किसी भी स्थिति में नहीं लगना चाहिए। इस मौके पर गणेश काजला, दिनेश सुण्डा, मोतीराम, पन्नाराम काजला, लक्ष्मणराम काजला, सुरेश पावण्डा, पीइइओ सुभाष चन्द्र बाजिया, राजेन्द्र कुमार काजला, सुरजीत बाजिया, रामकुमार काजला, हीरालाल धायल, बनवारी काजला, ओम प्रकाश पूनियां सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button