साहेबगंज

एसडीओ ने की वाहन डीलरों के साथ बैठक, परिवहन नियमों के सख्त अनुपालन के दिये निर्देश

SDO held a meeting with vehicle dealers, gave instructions for strict compliance of transport rules

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कार्यालय में मंगलवार को वाहन डीलरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईनद ने की। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी एवं परिवहन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में सभी वाहनों का शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित करने, दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट की बिक्री अनिवार्य करने, बिना निबंधन संख्या वाले वाहनों के परिचालन पर सख्त रोक, बिना ट्रेड लाइसेंस के किसी भी वाहन विक्रेता द्वारा वाहन बिक्री पर रोक लगाने, वाहन विक्रय के बाद कार्यालय में लंबित कार्यों को समय पर निपटाये जाने समेत ऑटो विक्रेताओं को वाहन पंजीकरण के साथ परमिट लेना भी अनिवार्य होगा के विषयगत चर्चाएं की गई। अधिकारियों ने डीलरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करे, अन्यथा कार्रवाई की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button