साहेबगंज

जहरीली सांप के कांटने से महिला हुई मूर्छित

Woman fainted after being bitten by a poisonous snake

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला को जहरीले सांप के काटने से मूर्छित हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लाल बथानी, रहमत टोला निवास मो. सकीम आलम की 32 वर्षीया पत्नी शहनाज बेगम सुबह 7:00 बजे खाना बनाने के लिए जलावन का लकड़ी गोहाल से निकालने गई, निकालने के दौरान किसी जहरीले सांप ने बाया हाथ के उंगली में काट लिया जिससे वह मूर्छित हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज लाय। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उक्त महिला का इलाज किया। उक्त महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकों के देखरेख में इलाज चल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button