धनबाद

महिलाओं ने तीज व्रत कर पति की लंबी उम्र का किया कामना

Women fasted for a long life of their husbands

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बाघमारा क्षेत्र में महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ तीज व्रत किया। व्रती महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र अंगार पथरा में सेविका लोली देवी सहित अन्य महिलाएं ने भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने पति के लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं ने रात्रि में व्रत का पारायण किया। बताते चले कि यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्य की थी, जिससे प्रसन्न होकर महादेव ने पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार किया। तभी से यह व्रत विशेष महत्व रखता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button