क्राइममथुरा

राया में व्यापारी पर दर्जन भर लोगों का हमला

प्रोटीन पाउडर विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट, दो घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा: थाना राया क्षेत्र में एक व्यापारी और उसके साथी पर दर्जनभर युवकों ने हमला कर दिया। हाथरस रोड स्थित कस्बे में हुई इस घटना में दो लोग घायल हो गए। पीड़ित व्यापारी की कस्बा राया में मिल्क प्रोडक्ट की दुकान है। वह अपने साथी के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान 10-15 युवक बाइक पर आए और बिना कुछ कहे लाठी-डंडों से हमला कर दिया। व्यापारी का आरोप है कि इन युवकों ने पहले भी उन पर हमला किया था। उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी। लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की निष्क्रियता से आरोपियों के हौसले बढ़े और उन्होंने फिर हमला किया। थाना प्रभारी अजय कौशल के अनुसार यह विवाद जिम में प्रोटीन पाउडर को लेकर हुई कहासुनी से शुरू हुआ। उन्होंने गल्ले से रुपये ले जाने के आरोपों को निराधार बताया। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना से व्यापारी वर्ग में रोष है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button