ललितपुर

आर्ट ऑफ लिविंग का एडवांस कोर्स सानन्द सम्पन्न

सुदर्शन क्रिया के प्रभाव से व्यक्ति का पूरा जीवन ही बदल जाता है : अनुराग भैया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग, जिसके संस्थापक पद्मविभूषण से सम्मानित एवं शान्ति के प्रणेता परम पूज्य श्रीश्री रविशंकरजी द्वारा निर्देशित एडवांस मेडीटेशन प्रोग्राम अनगिनत और अविस्मरणीय पल सहेजकर सम्पन्न हो गया। आर्ट ऑफ लिविंग के इन्टरनेशनल टीचर अनुराग भैया ने एक सेशन में बताया कि सुदर्शन क्रिया-ध्यान करने से व्यक्ति के जीवन में अनेकों सकारात्मक परिवर्तन होते हैं। सुदर्शन क्रिया करने से हमारा जीवन एक फूल के समान खिल जाता है। ललितपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे आर्ट ऑफ लिविंग ललितपुर जनपद के प्रथम टीचर सुबोध शर्मा विश्वास से उन्होंने ललितपुर में भी एडवांस कोर्स कराने की बात कही। इस पर सुबोध शर्मा विश्वास ने प्रतिक्रिया और सहमति व्यक्त करते हुये कहा कि अतिशीघ्र ही ललितपुरवासियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये एडवांस कोर्स की सौगात दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि ललितपुर में 9 हैप्पीनैस कोर्स कराये गये हैं और परिणामस्वरूप अनेक योगसाधकों के जीवन में स्पष्ट बदलाव देखे जा रहे हैं। बताते चलें कि झांसी में एडवांस कोर्स का सफल आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग की सीनियर टीचर रुचि अरोरा और ज्योति सक्सेना के कुशल नेतृत्व में उल्लासपूर्ण सम्पन्न हुआ। अतिशीघ्र ललितपुर में होने जा रहे एडवांस कोर्स में अनुराग भैया ने अपने ललितपुर आगमन पर सहमति जताई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button