अमरोहा
अमरोहा में लापता युवती का मामला
चार दिन से कोई सुराग नहीं, ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जिले की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बाईखेड़ा गांव से शनिवार को एक युवती के लापता होने के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया।
घटना की शिकायत
परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक दूसरी बिरादरी की युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए युवती की तत्काल बरामदगी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही युवती को नहीं खोजा गया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन में चमन, शंकर, भूप सिंह, विजयपाल, संजय, बाबूराम, चंद्रसेन, नरेश, शेर सिंह, मुन्ना सिंह, रामनिवास, जयपाल, प्रेम, रोहित और कलुवा सहित कई ग्रामीण शामिल थे।




