उपायुक्त के प्रयास से सदर अस्पताल में पहली बार हुआ हड्डी का ऑपरेशन
Due to the efforts of the Deputy Commissioner, bone operation was done for the first time in Sadar Hospital

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार के प्रयास से सदर अस्पताल में हड्डी का ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बुधवार को सदर अस्पताल में पहली बार हड्डी विभाग में सर्जरी चालू किया गया। वृद्ध आश्रम में रह रहे एक बुजुर्ग जिनका गिरने से दाएं पैर का कुल्हे का हड्डी टूट गया था। इलाज के लिए सदर अस्पताल आए थे। आज उनको सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ऑर्थोपेडिशियन डॉक्टर डेविड बास्की, एनेस्थीसिया डॉक्टर अमित कुमार और उपाधीक्षक डॉ मनीष कुमार सिन्हा ने सफलतापूर्वक सर्जरी किया। टूटे हुए कूल्हे में बाहर से नया बाइपोलर प्रोस्थेसिस लगाया गया, जिससे बुजुर्ग को जल्द ही ठीक होने में मदद मिलेगी। इस सफल ऑपरेशन से सदर अस्पताल की क्षमता और डॉक्टरों की विशेषज्ञता का पता चलता है। उपाधीक्षक, सदर अस्पताल डॉ मनीष कुमार* ने कहा कि आगे भी क्षेत्र के लोगों को हड्डी रोग से संबंधित और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी और ऑपरेशन थिएटर को और आधुनिक यंत्रों से लेंस किया जाएगा। उपायुक्त स्वयं लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं ताकि मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।



