बहराइच

नवागत थाना अध्यक्ष कि सक्रियता से हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त पर विभिन्न धाराओं में दस अधिक मुकदमे दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बहराइच। जनपद बहराइच की हरदी पुलिस ने नवागत थाना अध्यक्ष हरदी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के खर्चहा रोड की नहर पुलिया से एक हिस्ट्रीशीटर को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने अभी कुछ दिन पहले ही हरदी थाने का कार्य भार सम्हाला है जिसके हरदी पुलिस ताबड़तोड़ अपराधियों की गिरफ्तारियां कर रही है उसी क्रम में हरदी पुलिस ने बीती रात गस्त के दौरान खरचहा रोड़ नहर पुलिया से चोरी किए गए गैस चूल्हा व 6 अदद पंखा सहित थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी सुनील सिंह पुत्र गिरधारी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त पर स्थानीय थाने पर पहले से ही विभिन्न धाराओं में दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष हरदी आलोक कुमार ने बताया कि बीते दिनों में थाना क्षेत्र में कुछ चोरियां होने की सूचना थाने पर हुई थी जिसके क्रम में टीम बनाकर जांच की जा रही थी जिसके क्रम आज चोरी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button