अमरोहा

पुलिस की धमकी के बाद किसान ने दी जान

थाने से फोन आया -1 घंटे में पिता को भेजो, नहीं तो केस कर देंगे, खेत में मिला शव 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : थाना रहना क्षेत्र में एक किसान की मौत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं l गांव खेलिया पट्टी के 50 वर्षीय किसान छोटेलाल का शव उनके धान के खेत में बकायन के पेड़ पर लटकाना मिला l मृतक के बेटे धर्मपाल ने बताया कि उनके पिता मंगलवार को कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव निबोरा में अपनी ससुराल गए थे वहां किसी विवाद के बाद उनके साथ मारपीट हुई थी l बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे केला देवी थाने से एसएसआई का फोन आया l पुलिस ने धर्मपाल को धमकी दी कि 1 घंटे में पिता को थाने भेज दे l एसएसआई ने कहा कि जान बचानी है तो नहीं तो गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर देंगे l पिता को दिल्ली या बरेली भेज दे l बच नहीं पाएंगे l धर्मपाल ने यह बात खेत में काम कर रहे पिता को बताई l करीब 2:00 बजे जब धर्मपाल दोबारा खेत पहुंचे तो उन्हें पिता का शव पेड़ पर लटका मिला l मृतक के परिवार में पत्नी शीला देवी, दो बेटे धर्मपाल और सोनू तथा दो विवाहित बेटियां गीता और पुष्पा हैं l थानाध्यक्ष अतवीर सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है l परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button