बहराइच

पांच महीने पहले चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बहराइच। जनपद बहराइच की हरदी पुलिस ने पांच महीने पहले थाना रामगांव के बलवापुर चौराहे से चोरी कि गई मोटरसाइकिल सहित एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हरदी पुलिस द्वारा बहराइच सीतापुर बार्डर पर स्थिति चहलारीघाट पुल पर बीती रात गस्त के दौरान पांच महीने पहले चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा निवासी तीरथराम मौर्या पुत्र कोइली मौर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार किए ग अभियुक्त ने पूंछ ताछ में पुलिस को बताया कि उसने कई अन्य मोटरसाइकिल भी चोरी की है जिन्हें नेपाल में बेचा है।थानाध्यक्ष हरदी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए युद्ध स्तर पर संदिग्ध वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में बहराइच सीतापुर बार्डर पर स्थिति चहलारीघाट पुल पर बीती रात गस्त के दौरान पांच महीने पहले रामगांव थाना क्षेत्र के बलवा पुर चौराहे से चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा निवासी तीरथराम मौर्या पुत्र कोइली मौर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य चोरियों का भी जल्द से जल्द खुलासा किया जायेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button