रामपुर शाहबाद
चंदपुरा सालिस में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मायके पक्ष ने लगाया गला दबाकर मारने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के चंदपुरा सालिस गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई बरेली जनपद के आंवला तहसील उस्ता गांव निवासी वीर सिंह की पुत्री राजबाला की शादी शाहबाद के चंदपुरा सालिस गांव निवासी अरुण के साथ सन 2019 में हुई थी, राजबाला के दो बच्चों एक बेटा कार्तिक और एक बेटी सुम्मी है। बुधवार को राजबाला की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने पर ससुराल के लोग उसको लेकर शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसको रेफर कर दिया। गुरुवार को राजबाला की मौत हो गई ससुराल पक्ष के लोग शव को चंदपुरा सालिस गांव लेकर पहुंचे और राजबाला के मायके वालों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव पहुंचे मायके वालों ने राजबाला के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचे। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी। महिला का पिता तहरीर दे रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।



