वन विभाग द्वारा वन्य जीवों से सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बहराइच। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद साकिब के नेतृत्व में बृहस्पतिवार दोपहर महसी के ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के मजरा रकबा में वन विभाग बहराइच की टीम ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। वन सुरक्षा कर्मियों ने ग्रामीणों को जंगली जानवरों, विशेषकर भेड़िया, लकड़बग्घा व तेंदुआ की पहचान व उससे बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बताईं गईं।
बताते चलें कि बीती रात सिकंदरपुर के रकबा मजरे में किसी अज्ञात वन्यजीव के हमले की सूचना मिली थी जिसके बाद पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को जागरूक रहने और मानव वन्य जीव संघर्ष जागरूकता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई और लोगों को जागरूक रहने और बच्चों को सावधानियां बरतने हेतु हिदायत दी गई। वनकर्मियों ने ग्रामीण को जागरूक करते हुए कहा कि रात में बाहर निकलते समय टॉर्च और लाठी-डंडे जरूर साथ रखें। क्षेत्र में बढ़ते वन्यजीव-मानव संघर्ष को देखते हुए यह बैठक की गई। वन विभाग ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने विशेष रूप से चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति अकेले न निकले। उन्होंने ग्रामीणों से आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग से संपर्क करने को कहा।
इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी बहराइच मोहम्मद शाकिब वन दरोगा प्रशिक्षण वर्मा वन दरोगा प्रताप सिंह डाकिया हीरा बहादुर राणा न्यूनतम वेतन कर्मी तैय्यब अली दैनिक श्रमिक लाल सिंह, संतोष, हरिद्वार, रामपाल मौजूद रहे।




