ललितपुर
स्मार्ट व चेक मीटर की रीडिंग पायी गयी एक जैसी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। विद्युत वितरण खण्ड महरौनी के अधिशाषी अभियंता विशाल सिंह के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी सेकेण्ड ललितपुर लोकेश कुमार, अवर अभियंता धर्मेंद्र प्रजापति द्वारा संयुक्त रूप से बाईपास विद्युत उपकेन्द्र के अंतर्गत ग्राम पनारी में उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित 10 नग स्मार्ट मीटर एवं उनके साथ लगे चेक मीटरों को चेक किया गया, जिसमें सभी स्मार्ट एवं चेक मीटर में रीडिंग सेम पाई गई, जिसमें उपभोक्ता सुशीला, रामेश्वर, उत्तम सिंह एवं अमित जैन ने बताया कि उनके स्मार्ट मीटर ठीक प्रकार से कार्य कर रहे है, उन्हें स्मार्ट मीटर से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि स्मार्ट मीटर के सम्बन्ध में जो भी भ्रांतिया आप लोगो तक पहुंच रही है। वह पूर्णत: भ्रामक एवं गलत है। स्मार्ट मीटर आप सभी को ससमय एवं सही बिल देने इत्यादि कार्यो के उद्देश्य हेतु लगाए जा रहे है। अतएव फिर से आह्वान किया कि विद्युत विभाग की इस मुहिम में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।



