बिजनौर

जनपद में बढ़ रहा है आवारा कुत्तों का आतंक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्दगान बी 11 में पिछले एक सप्ताह में कुत्तों ने चार से अधिक बच्चों और लोगों को काटा है। तो वहीं बढ़ापुर इलाके में एक और घटना सामने आई है। यहां 11 वर्षीय आलिया रात में घर का दरवाजा बंद करने बाहर निकली थी। इसी दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें आलिया गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल आलिया को उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुत्तों के बढ़ते हमलों से स्थानीय लोग दहशत में हैं। उन्हें अपना रास्ता बदलना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका और जिला प्रशासन से कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पहले अफजलगढ़ इलाके में कुत्तों के हमले से एक बच्ची की मौत हो चुकी है। कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। क्षेत्र में पहले से ही गुलदार का खतरा बना हुआ है। अब कुत्तों के हमलों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button