खैरथल

ईद मिलादुन्नबी पर शराब की दुकानों को बंद करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल-तिजारा : ईद मिलादुन्नबी (5 सितंबर) के अवसर पर जिलेभर में ड्राई-डे घोषित करने और सभी शराब की दुकानों को बंद रखने की मांग को लेकर एआईएमआईएम,राजस्थान  के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अति.कलेक्टर कलेक्टर खैरथल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन देने वालों ने कहा कि पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस पूरी धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर जिलेभर में जुलूस, कार्यक्रम और जश्न का आयोजन होता है। ऐसे में समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए उस दिन जिलेभर की शराब की दुकानें बंद रखी जाए। इस दौरान एआईएमआईएम के

प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी इमरान नवाब, जिला अध्यक्ष अयूब खान, जिला उपाध्यक्ष  वसीम सिंघल,जावेद खान महासचिव सोहेल खान, सचिव हामिद खान,  हनीफ खान,जावेद खान, मौसम खान, इरशाद खान, इरफान खान आदि मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button