
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पशुपालन विभाग के द्वारा पशु चिकित्सा सेवाओं का लाभ एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी आमजनों को सुलभ बनाने हेतु पंचायत स्तरीय दो दिवसीय विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रहा है। जिले में इन शिविरों का आयोजन गत 22 अगस्त से प्रारंभ हुआ है एवं प्रत्येक प्रखंड में प्रतिदिन विभिन्न पंचायत में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला पशुपालन डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने बताया किस जिले के सभी पंचायत के लिए शिविर की तिथि पूर्व में निर्धारित की गई है तथा प्रत्येक पशु चिकित्सा शिविर के लिए पशु चिकित्सक प्रतिनियुक्ति किए गए हैं इस शिविर में पशुओं की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक चिकित्सा, पशु औषधीय एवं पूरक आहार का वितरण पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान रोग से बचाव हेतु टीकाकरण एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने जिले के पशुपालकों से अपील किया है कि वह बड़ी संख्या में अपने पंचायत में लगने वाले शिविरों में अवश्य आएं एवं सरकार द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं।



