धनबाद
मुनीडीह दुर्गा मंदिर प्रांगण में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति शेष मेष श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
A tribute meeting was organized in the Munidih Durga temple premises in the memory of Dishom Guru Shibu Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। मुनीडीह दुर्गा मन्दिर प्रांगण में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्मृति शेष पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई सर्वदलीय श्रधांजलि सभा मे झामुमों के वरीय नेता रतिलाल टूडू उपस्थित हो कर गुरुजी शिबू सोरेन एवं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रधांजलि दिया। सभा के आयोजक राजकुमार नापित व राम प्रसाद बाउरी ने आगन्तुक सभी आतिथ्य जणो के गरिमामयी उपस्थिति का आभार प्रकट किया। इस मौके पर टुंडी विद्यायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन,रामलखन टूडू,सोनू कुमार,बी महतो,गोविन्द टूडू,मीरा देवी,उषा देवी,मुनिया देवी, सुकर मनी देवी, प्रियंका कुमारी, शीला कुमारी ,गीता देवी, समवारी देवी इत्यादि दर्जनों समाज सेवियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया।



