धनबाद
जन्मदिन पर टाटा कर्मी व असंगठित मजूदरों को दी शुभकामनाएं
Best wishes to Tata employees and unorganized laborers on their birthday

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। टाटा सिजुआ कोलियरी के कॉन्फ्रेंस हॉल में शनिवार को आयोजित सादे समारोह में अगस्त माह में जिन कर्मियों एवं असंगठित मजदूर का जन्मदिन पड़ता है उनको शुभाकामनाएं दी गई और केक काटकर खुशियां मनाई गई। टाटा अधिकारी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के पदाधिकारी और सहकर्मियों ने सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की। मौके पर यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कोलियरी हेड संजीव ठाकुर, सीनियर मैनेजर मानव संसाधन महेंद्र सिंह, वरीय प्रबंधक माइनिंग डीबी सिंह, प्रबंधक माइनिंग हरीश सिंह के अलावा पंचम सिंह, अजय राय, पीके माजी, अमर नाथ झा, संदीप साहू, नंद लाल यादव, चंदन राय चौधरी, बलविंदर सिंह, मनोज कुमार सिंह एवं सभी ऑफिसर एवं सहकर्मी उपस्थित हुए।



