अमरोहा

अमरोहा में बेटी से दुष्कर्म का मामला

पीड़िता ने पिता पर लगाया आरोप, मां ने भी साथ नहीं दिया; कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : एक पिता पर अपनी 20 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता ने बताया कि 2024 की शुरुआत में पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह मारपीट भी करता था।पीड़िता ने जब मां से इस बारे में शिकायत की, तो मां ने पिता के साथ संबंध बनाने को जायज बताया। उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता पंजाब चली गई। इसके बाद पिता ने उसे वापस बुलाने के लिए थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।पुलिस ने जब पीड़िता को ढूंढ निकाला, तब सच्चाई सामने आई। पीड़िता ने परिवार के साथ रहने से इनकार कर दिया और नारी निकेतन चली गई। नारी निकेतन से लौटने के बाद उसने पुलिस में शिकायत की।पुलिस से कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने सात दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button