अमरोहा
संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट पर कांग्रेस का आरोप
जिलाध्यक्ष बोले- सरकार की मर्जी से तैयार की गई रिपोर्ट, जांच निष्पक्ष नहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अमरोहा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जांच निष्पक्ष नहीं की गई है।कटारिया ने कहा कि संभल में हुई गोलीबारी के वीडियो सार्वजनिक हुए थे। उनका आरोप है कि जांच आयोग ने मुख्यमंत्री को सरकार की इच्छा के अनुरूप रिपोर्ट सौंपी है।जिलाध्यक्ष ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। भागवत ने कहा था कि इस्लाम भारत में हमेशा रहेगा। कटारिया का कहना है कि आरएसएस किसी धर्म का सम्मान नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव के कारण भागवत ऐसे बयान दे रहे हैं।कटारिया ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं। उनका कहना है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई भय नहीं रहा है।



