जिला स्तरीय तीन दिवसीय आदि कर्मयोगी अभियान सम्पन्न
District level three day Adi Karmayogi campaign concluded

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। जनजातिय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशानुसार 28 अगस्त 2025 से 30 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय आदी कर्म योगी अभियान का साहिबगंज के सिद्धु कान्हू सभागार में प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न हुआ। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को शुरुआत की गई थी। पूर्व में यह कार्यशाला केन्द्र एवं राज्य स्तरीय सम्पन्न हो चुकी है। इस अभियान में सभी प्रखण्ड के नोडल पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनरों को कई एक्टिविटी के माध्यम से जनजातीय गाँवों में आने वाले पांच साल के विजन निर्माण करने, जनजातीय समुदाय को अपनी आकंक्षाओं को अभिव्यक्त करने, अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और विकास की दिशा में एक स्थायी मार्ग निर्धारित करने के लिए अनुभवी प्रशिक्षु परियोजना निदेशक, आईटीडीए संजय कुमार दास, परियोजना पदाधिकारी विशम्भर पटेल, जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे के अमित मिश्रा, शिक्षा अनुमंडल पदाधिकारी लक्ष्मण यादव, डीपीओ स्वास्थ्य विभाग की पल्लवी दास एवं राहुल कुमार के द्वारा प्रशिक्षित किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण के बाद एक सितम्बर 2025 को संबंधित सभी प्रखण्ड में एक साथ सभी सरकारी कर्मी, जनप्रतिनिधियों मिडिया कर्मी एवं ग्रामिणों की उपस्थिति में ओर्डिनेशन कार्यक्रम में कराया जाएगा। तत्पश्चात दो दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय कार्यशाला भी आयोजित होगी। प्रशिक्षण समापन दिवस पर उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा झारखंड आदि कर्मयोगी प्रतिज्ञा दिलाई गई एवं सभी प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रशिक्षणार्थी के रूप में मुख्य रूप से कैलाश वर्मा, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, राजमहल, शशी कुमार राय, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी साहिबगंज, गौतम कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी बरहरवा, नवीन कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी ताल झारी एवं तजामुल हक, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी पतना के अलावे महिला पर्वेक्षिका दरखसा खातुन, नूतन ठाकुर, स्वाति विभाकर, अरूणा मिंज, मीना हांसदा, सुहागिनी मुनि हेम्ब्रम, फुल मुनि मरांडी, कनीय अभियंता नेहाल आलम, सभी प्रखण्ड के वनरक्षी एवं ओम सांई खादी ग्रामोद्योग संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।



