जामताड़ा

आठवीं क्लास के छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल का हुआ वितरण

Free bicycles were distributed among the students of class VIII.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। कर्माटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र में उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय करमाटांड में शनिवार को आठवीं क्लास के छात्र-छात्राओं के बीच निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। करमाटांड के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजीत दास ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत आज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरिया, तरकोजोरी, खोडासारो , कठबरारी और जगन्नाथपुर विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गयी है। उन्होंने कहा कि निशुल्क साईकिल मिलने से छात्र छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी। छात्रों की उपस्थिति में सुधार होगा और वे अपनी पढ़ाई में अधिक रुचि लेंगे। इस अवसर पर शिक्षक विद्या सागर ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है। साइकिल की वजह से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले छात्र-छात्राओं के समय की काफी बचत होती है, जिससे वे समय पर विद्यालय पहुच पाते हैं। मौके पर शिक्षक अमर सिंह, शंकर कुमार, सहायक अध्यापक टुनटुन पोद्दार, उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button