जिला स्तरीय अभिसरण योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश
Review meeting of district level convergence plan concluded, Deputy Commissioner gave necessary instructions

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय अभिसरण योजना की समीक्षा बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक में पशुपालन, भूमि संरक्षण, आत्मा, लघु सिंचाई, उद्यान, कृषि, जलछाजन, मत्स्य, सहकारिता, गव्य विकास, JSLPS, NABARD एवं R-SETI से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बकरी, कुक्कुट एवं बत्तख चुजा वितरण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया। भूमि संरक्षण विभाग के अंतर्गत प्रकुलेशन टैंक, तालाब निर्माण एवं जल संचयन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई तथा समयबद्ध पूरा करने का आदेश दिया गया। सहकारिता विभाग द्वारा 100 एमटी एवं 500 एमटी क्षमता वाले गोदाम निर्माण पर हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, कृषि, उद्यान, गव्य विकास एवं आत्मा परियोजना के तहत चल रही गतिविधियों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि किसानों को उन्नत तकनीक, गुणवत्ता बीज एवं आधुनिक कृषि यंत्रों से सशक्त बनाया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल गुप्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी वीरेन्द्र विन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह, जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन, जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू, JSLPS के डीपीएम मतिन तारीक, NABARD एवं R-SETI के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर उपायुक्त ने कहा कि “विभागीय समन्वय और सतत निगरानी ही विकास का मूल मंत्र है। योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए ग्रामीणों को स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।



