अमरोहा

हसनपुर रहरा रोड पर बिना पंजीकरण के चल रहा है शिव शक्ति नर्सिंग होम एण्ड हॉस्पिटल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद कि हसनपुर तहसील के रहरा रोड शाहपुर कला में स्वास्थ्य विभाग के गंभीर लापरवाही और जिम्मेदारों की मेहरबानी का बड़ा मामला सामने आया है l यहां शिव शक्ति नर्सिंग होम एंड हॉस्पिटल बिना किसी पंजीकरण के धड़ल्ले से संचालित हो रहा है यही नहीं इसमें एक मेडिकल स्टोर भी चल रहा है l वो भी बिना मानकों व नियमों का पालन किए l बिना ही धड़ल्ले से चल रहा है l स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन अवैध स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों की जान के साथ खुला खिलवाड़ हो रहा है l इलाज के नाम पर लापरवाही, गलत दवाइयां और बिना योग्य डॉक्टरों के इलाज आम बात हो गई है l सूत्र की माने तो जिम्मेदारी इसमें इतने लापरवाह बने हुए हैं l कि मरीजों की जान के साथ रोज खिलवाड़ हो रहा है l लेकिन जिम्मेदारों की मेहरबानी से खुलेआम अवैध शिव शक्ति नर्सिंग होम एंड हॉस्पिटल और मेडिकल संचालित हो रहा है l इतना ही नहीं सूत्रों की माने तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई थी l पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है l बताया यह भी जाता है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने वालो ने पूरे मामले में ऊंच स्तरीय जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है l अब नींद में सोए हुए जिम्मेदारों की हमारी इस खबर से नींद खुलेगी या नहीं यह देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कब तक कार्रवाई कर इस अस्पताल को सील करते हैं l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button