साहेबगंज

स्वर्ण व्यावसायिक के साथ हुई घटना का किया गया उद्वेदन, तीन गिरफ्तार, भेजाजेल

The incident with the gold trader was reported, three arrested and sent to jail

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। पुलिस ने ज्वेलरी कारोबारी से हुई लूटकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना 28 अगस्त की है जब ज्वेलरी दुकानदार इन्द्रजीत कुमार स्वर्णकार (30 वर्ष) साहिबगंज के चौक बाजार से सामान लेकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान चार अज्ञात अपराधियों ने उनसे लगभग एक किलो चांदी के आभूषण लूट लिया था। इसके बाद वे सीधे जिरवाबाड़ी थाना पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिरवाबाड़ी पुलिस ने थाना कांड संख्या 168/25 दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों पुरानी साहिबगंज निवासी सोनू कुमार यादव (25 वर्ष) और रितेश कुमार यादव (22 वर्ष) जबकि चानन निवासी मनोहर पासवान (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, करीब 900 ग्राम चांदी के आभूषण और ज्वेलरी वजन करने वाली मशीन बरामद की है। छापेमारी दल में नगर थाना प्रभारी पुनि अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी पुअनि शशि सिंह, पुअनि रोहित कुमार, पुअनि कार्तिक उरांव, आरक्षी मनोज कुमार चौबे, अभिषेक कुमार समेत पुलिस की विशेष टीम शामिल थी। एसपी ने बताया कि आरोपी का अपराधिक इतिहास भी रहा है। कहा कि फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button