अमरोहा

हाईवे पर युवकों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट,

मेले में लड़कियों से छेड़खानी पर हुआ विवाद, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में छेड़खानी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गजरौला कोतवाली क्षेत्र के रहदरा गांव में आयोजित छड़ी मेले में यह घटना हुई। हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर से आए कुछ युवकों ने मेले में लड़कियों से छेड़खानी की कोशिश की।इस पर स्थानीय युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। गांव वालों ने मामला शांत कराकर बाहरी युवकों को मेले से भगा दिया। अगले दिन दोपहर को गढ़मुक्तेश्वर के युवक बदला लेने गजरौला पहुंचे। दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ।दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधा दर्जन युवकों ने लोहे के पाइप और लाठी-डंडों से एक युवक की पिटाई की। घटना के समय वहां मौजूद एक राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। मारपीट की यह घटना नामी होटलों और रेस्टोरेंट के पास हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम हुई इस हिंसक घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button